फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   diwali

अब समूह की महिलाएं तैयार करेंगी गणेश लक्ष्मी की मूर्ति

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
diwali
30द्दस्रड्डश्च8-गोंडा के विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मूर्ति बनाने की मशीन सौंपत? - फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस और दीपावली में गणेश लक्ष्मी प्रतिमाओं की पूजा करने का विशेष महत्व है। यहां के लोग लखनऊ व कानपुर जाकर मूर्ति लाते हैं और उसे बेचते हैं। इससे लोगों को अधिक मूल्य चुकाना पड़ता है। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शनिवार को समूह को डाई मशीन उपलब्ध कराई गई है। गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं को यहां समूह की महिलाएं ही बनाएंगी, और उससे आय होने से समूह की महिलाओं की समृद्धि होगी।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, गोंडा के माध्यम से मूर्तिकला का परंपरागत कार्य करने वाले समूहों/कारीगरों को डाई मशीन उपलब्ध कराई गई है। श्री लक्ष्मी-गणेश जी प्रतिमाओं के निर्माण के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस के मास्टर मोल्ड्स (डाई) को सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने चार समूह की महिलाओं को प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रजापति स्वयं सहायता समूह जानकी नगर, कुम्हारी कला स्वयं सहायता समूह ग्राम धरमपुर चौखट वजीरगंज, सलोनी महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम लौव्वाबीरपुर सम्मय माता स्वयं सहायता समूह ग्राम रूपईडीह को श्री लक्ष्मी-गणेश जी प्रतिमाओं के निर्माण के लिए नि:शुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा अम्बिका, डीएमएम, गजेन्द्र सिंह, सौरभ व नितिन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed