फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Divyang's operation on the intervention of officials

Gonda News: अधिकारियों के दखल पर दिव्यांग का ऑपरेशन

Wed, 02 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Divyang's operation on the intervention of officials
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही दिव्यांग महिला का आला अफसरों की दखल पर 36 घंटे बाद बुधवार देर रात ऑपरेशन किया गया। वहीं, पांच हजार मांगने और नहीं देने पर ओटी से भगाने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

आशा सुगंधा देवी ने मंगलवार को अस्पताल की सीएमएस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि शहर के फोरविसगंज निवासी दिव्यांग गर्भवती रुकसाना बेगम को 31 जुलाई की सुबह 10 बजे उसने महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन ऑपरेशन होना था मगर ओटी में ले जाकर फिर बाहर कर दिया गया। मंगलवार को ही ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई। मामले की शिकायत अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एचडी अग्रवाल व सीएमएस डॉ. शालू महेश से होने पर आनन-फानन देर रात तकरीबन दस बजे ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। दिव्यांग महिला ने बेटे को जन्म दिया। वहीं, आरोपों की जांच के लिए चिकित्साधिकारी डॉ. अमित त्रिपाठी, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. वेदप्रकाश चौधरी व मैट्रन अनीता गुप्ता की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed