फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   District Panchayat President's brother accused of threatening the secretary

Gonda News: जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई पर सचिव को धमकाने का आरोप

Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President's brother accused of threatening the secretary
गोंडा। झंझरी के भगहर बुलंद ग्राम पंचायत सचिव ने शुक्रवार को अपनी जान का खतरा जताते हुए डीएम से हटाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई व बेटे काम रोकने का दबाव बना रहे हैं। सचिव ने डीएम को फोन की रिकार्डिंग सौंपी है। ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन ने भी मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

झंझरी ब्लॉक में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर ग्राम पंचायत सचिव नौशाद अहमद अंसारी ने कहा कि वर्तमान में उनकी तैनाती भगहर बुलंद कलस्टर में है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र के भाई राधेश्याम व बेटे अंकित काम नहीं होने दे रहे हैं। आरोप है कि घनश्याम की बहन अरुण कुमारी संबंधित ग्राम पंचायत की रनर प्रधान प्रत्याशी रहीं हैं। इसी वजह से उन पर काम नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे तो राधेश्याम मिश्र ने कहा कि मेरी मर्जी से काम करो या तबादला लेकर चले जाओ। सिर्फ मौजूदा प्रधान के इशारे पर ही काम नहीं करने दिया जाएगा। उधर, जिला पंचायतीराज अधिकारी ने कहा की मामला संज्ञान में आया है। बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी प्रशासनिक कार्रवाई होगी, की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र का कहना है कि ये आरोप फर्जी हैं। मेरे भाई का जिला पंचायत से कोई लेनादेना नहीं है। तथाकथित ऑडियो में भाई की आवाज भी नहीं लग रही है। हमारी इनकी कभी बात ही नहीं हुई है। कहां से क्या मढ़ा जा रहा है, इसका पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article