{"_id":"5e418cd48ebc3ee5ff24583c","slug":"district-divided-into-22-sectors-and-05-zones-for-board-examination-gonda-news-lko507771613","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए 22 सेक्टर व 05 जोन में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए 22 सेक्टर व 05 जोन में बंटा जिला
विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बोर्ड परीक्षा-2020 को नकलविहीन व पूरी सुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने एसपी सहित जिले के 122 परीक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ सोमवार को बैठक की। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होने या कराए जाने की सूचना मिलेगी तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कक्ष निरीक्षक नकल कराने का प्रयास करेगा तो निश्चित ही उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
परीक्षा केंद्रों पर कोई भी परीक्षार्थी किसी भी दशा में मोबाइल, कैल्कुुलेटर आदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कतई नहीं लेे जाएगा। गेट पर छात्राओं की तलाशी सिर्फ महिला कक्ष निरीक्षक ही लेगीं। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी चेतावनी दी है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद मुख्यालय कलेक्शन सेंटर पर कॉपियां यदि तय समय सीमा के अंदर नहीं पहुंचेंगी तो इसे नकल में संलिप्तता माना जायेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कुुल 122 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 83871 परीक्षार्थी शामिल होेंगें जिनमें हाईस्कूूल में 45457 तथा इंटरमीडिएट में 38414 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। परीक्षा को सुुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को 22 सेक्टर तथा 05 जोनों में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नकल को रोकने के लिए तीन उड़ाका दल भी परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेगेें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के निकट के सभी फोटो कॉपी मशीनें व फैक्स मशीनें प्रत्येक दशा में बन्द रहेगीं। बैठक में एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, बीएसए मनिराम सिंह, डीएसओ वीके महान, डीपीओ जयदीप सिंह, पीडी सेवाराम चैधरी, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, डिप्टी आरएमओ लाल बहादुर गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि रहे।
परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से
इसके अलावा सभी परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम तथा जिले के कंट्रोल रूम से की जाएगी। जिस विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया जाएगा, उस परीक्षा केन्द्र के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई जाएगी। 108 एंबुलेंस सेवा भी परीक्षा के दौरान मुस्तैद रखी जाएगी।
फैक्ट फाइल
कुल परीक्षार्थी - 83871
हाईस्कूल - 45457
इंटरमीडिएट - 38414
परीक्षा केन्द्र - 122
कुल सेक्टर - 22
कुल जोन - 05