फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   disaster

आपदा में सावधानी से कम कर सकते नुकसान

Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
disaster
फोटो-20- गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते ब्रिगेडियर प्रमोद कुमा - फोटो : GONDA
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा एवं बचाव तथा मॉक एक्सरसाइज को लेकर बैठक हुई। अधिकारियों को संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। बैठक से पहले ब्रिगेडियर ने डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सीआरओ जयनाथ यादव तथा एडीएम सुरेश कुमार सोनी के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई बाढ़ कार्ययोजना 2022-23 का विमोचन किया।
विज्ञापन

बैठक में ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने के बारे में तमाम बारीकियां बताईं। शासन से निर्धारित उनके दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए शासन स्तर से जनपद में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, फायरब्रिगेड, बाढ़ खंड, पंचायतीराज, कृषि, वन विभाग, नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, विद्युत तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के दायित्वों के क्रम में बाढ़ से पूर्व तैयारियां कर लें, ताकि बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित सहायता मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह तैयारी करें कि राहत कार्य कम से कम करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके लिए समुदाय को जागरूक करने के साथ ही सूचना तंत्र मजबूत करना होगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली आपदाओं पर प्रकाश डाला तथा जलवायु परिवर्तन का आपदा से क्या संबंध है, इस बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत तीन वर्षों में प्रदेश में बिजली गिरने से 1,100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसी घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अपील की है कि सभी अधिकारी अपने मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करें। अपने अधीनस्थों के साथ-साथ जनसामान्य के मोबाइल में ये एप जरूर डाउनलोड कराएं। ये एप बिजली गिरने की सटीक सूचना उपलब्ध कराता है, ऐसे में इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं। ताकि बिजली गिरने से होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर को सम्मानित किया गया। बैठक में एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी, एएसपी शिवराज, एसडीएम सदर वीके सिंह, मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती, तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, एएसडीएम कुलदीप सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed