फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Disabled beaten and demolished house, attempt to capture

दिव्यांग को मारपीटकर ढहाया घर, कब्जा करने का प्रयास

Fri, 18 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Disabled beaten and demolished house, attempt to capture
गोंडा के करनैलगंज में दिव्यांग व्यक्ति का घर गिराते ईंट ढोते दबंग। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। पुलिस की मूक सहमति से दबंग एक गरीब दिव्यांग व्यक्ति का घर गिरकर कब्जा करने लगे। वह कोतवाली में तहरीर देने गया तो पुलिस ने उलटा उसे ही थाने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा का है। शुक्रवार की सुबह यहां के निवासी दिव्यांग कौशल किशोर के दरवाजे पर गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गया और घर के अंदर घुसकर उसे घसीटते हुये बाहर निकाल दिया। उसके विरोध करने पर गाली देते हुये उसकी पिटाई भी कर दी। उसके बाद मिट्टी व ईंट से बना उसका घर गिराकर कब्जा करने लगे।
विज्ञापन

लाचार दिव्यांग तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा तो कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसे ही बैठा लिया। उधर घर गिराकर कब्जा करने का सिलसिला चलता रहा। करीब एक घंटे बाद उसे कोतवाली से छोड़ा गया तो उसने एसडीएम से मिलकर अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके हस्तक्षेप पर घर गिराने व कब्जा करने का प्रयास बंद हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्य रोकवा दिया गया है। एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है पूरे प्रकरण की जांच राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed