{"_id":"57ded7564f1c1b5f13a82666","slug":"dip-into-the-pool-two-sisters-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर दो बहनों की मौत
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दो बहनों की मौत होने से गमगीन परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के धनौड़ा गांव में दो सगी बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। शनिवार देर रात ग्रामीणों तथा परिवारीजनों को दोनों के शव तालाब की जलकुंभी के बीच उतराते दिखे तो उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के धनौड़ा गांव निवासी महबूब खां ने बताया कि शनिवार शाम को वह जरूरी काम से बाजार जा रहे थे। महबूब की सात वर्षीय बेटी साबिरा अपनी सात माह की छोटी बहन अलफिजा के साथ उनके पीछे-पीछे बाजार जाने की जिद करने लगी।
घर से कुछ दूर जाने पर महबूब ने बड़ी बेटी को दो रुपये देकर कहा कि दुकान से टॉफी आदि खरीदकर घर लौट जाओ। साबिरा छोटी बहन को लेकर घर लौटने लगी तो महबूब बाजार चले गए। साबिरा छोटी बहन को लेकर तालाब के किनारे से होते हुए घर आ रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक साबिरा फिसल कर तालाब में गिर गई। तालाब में जलकुंभी थी। दोनों बहनें गहरे पानी में डूब गईं। शाम सात बजे जब महबूब घर लौटे तो बेटियों को न देखकर उनकी खोजबीन शुरू की।
इसके बाद गांव की मस्जिद से बेटियों के गायब होने की सूचना प्रसारित की गई। खोजबीन के दौरान तालाब में जलकुंभी के बीच साबिरा का हाथ दिखाई दिया। परिवारीजनोें तथा ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बहनों के शव बाहर निकाले। दो बच्चियों की डूब कर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। मामले की सूचना तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी को भी आपदा के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।