{"_id":"132163093643e469695e9a8b4e2c3840","slug":"difficulty-in-holding-passengers-from-the-poor-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों से आवागमन में दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों से आवागमन में दिक्कतें
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़कों की बदहाली को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिलेवासियों को चमचमाती सड़कों पर सुहाने सफर का सपना पूरा होते नहीं दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी को लोगों की चिंता बिलकुल नहीं है। सड़क के बजाए लोग गड्ढों पर आवागमन कर रहे हैं।
28 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को झटके के साथ दो घंटे से अधिक का समय बर्बाद करना पड़ रहा है।
बता दें कि जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है। सभी सड़कें पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर लोगों को तीन घंटे से अधिक समय तक सफर करना पड़ रहा है।
यात्रा के दौरान धूल के साथ झटकों का भी सामना करना पड़ता है। उतरौला तहसील के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में 28 किलोमीटर की दूरी झटकों व धूल के साथ दो घंटे से अधिक का समय बर्बाद करना पड़ रहा है। यही हाल बेलहा मोड़ से गौरा चौराहा जाने वाले मार्ग का भी है।
विज्ञापन
बेलहा मोड़ से गौरा चौराहा होते हुए सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बाजार तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। तुलसीपुर मार्ग से कौवापुर होते हुए ललिया जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। प्राइवेट बस संचालकों ने इस मार्ग पर एक साल पहले से ही संचालन ठप कर दिया है।
बलरामपुर से बौद्ध तीर्थ स्थल श्रावस्ती तक की मुख्य सड़क का हाल भी बेहाल है। उतरौला से बस्ती, उतरौला से मनकापुर और उतरौला से गोंडा जाने वाले सभी मार्ग पूरी तरह से टूट चुके हैं। जिले में सभी सड़कों की हालत खस्ताहाल है। शासन-प्रशासन को सड़क बदहाली के प्रति कोई चिंता नहीं है।
व्यापार मंडल पदाधिकारी रमेश पाहवा, संजय शर्मा, राकेश शर्र्मा, विनोद कुमार सोनी, राम कुमार गुप्ता आदि ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में सड़कों की बदहाली के प्रति किसी को कोई चिंता नहीं है।
लोग यात्रा के दौरान गड्ढायुक्त सड़कों पर लगने वाले तेज झटकों से गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जन प्रतिनिधि व अफसर मात्र सुहाने सफर का झांसा देकर जिले की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने सड़क बदहाली के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
जिले में पीडब्ल्यूडी के दो डिवीजन हैं। पुराने डिवीजन के एक्सईएन अशोक कुमार राही को हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों के सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए डिवीजन के एक्सईएन सुग्रीव राम को बलरामपुर, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों के सड़क मरम्मत और निर्माण कराने का जिम्मा है। दोनों एक्सईएन का कहना है कि सड़कों के मरम्मत व निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत व निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
दोनों डिवीजन के एक्सईएन को बुलाकर सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। जिला योजना समिति के माध्यम से दोनों डिवीजन को सड़क मरम्मत कार्य में लगने वाले धन की स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। बजट आवंटन के लिए शासन का पत्र लिखा गया है।