{"_id":"69e2769d477a453c300e2b3a","slug":"diesel-crisis-deepens-due-to-increase-in-demand-amid-route-diversion-gonda-news-c-100-1-slko1026-156448-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रूट डायवर्जन के बीच मांग बढ़ने से गहराया डीजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रूट डायवर्जन के बीच मांग बढ़ने से गहराया डीजल संकट
Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुर्जनपुरघाट/खरगूपुर/गोंडा। मरम्मत के कारण संजय सेतु से भारी वाहनों पर लगी पाबंदी का सीधा असर जिले में डीजल आपूर्ति पर पड़ा है। एक ओर डीजल की मांग बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ से ईंधन लाने में दूरी बढ़ने से पहले जहां दो घंटे लगते थे, अब चार घंटे तक का समय लग रहा है, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है।
जिले में डीजल की किल्लत से आमजन के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं। लखनऊ से डीजल लाने में हो रही देरी के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। शहर के गुरु नानक चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां बड़ी संख्या में किसान जेरीकेन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई बुजुर्ग और बच्चे थककर जेरीकेन पर बैठे दिखाई पड़े। वहीं डीएम आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल का स्टॉक समाप्त होने से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
तरबगंज क्षेत्र में हालात और खराब हैं। दुर्जनपुर घाट समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। गेहूं मड़ाई और गन्ना सिंचाई के सीजन में डीजल की कमी से किसानों को ट्रैक्टर व इंजन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौहानी स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिछले तीन दिनों से डीजल नहीं है, जिससे किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं। वहीं तरबगंज के एक पंप पर सीमित आपूर्ति के चलते एक किसान को केवल 500 रुपये तक का ही डीजल दिया जा रहा है, जो उनकी जरूरत के लिए अपर्याप्त है। पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति बनी है। कई जगह ग्राहकों को रात में डीजल मिलने की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोगों को दिनभर भटकना पड़ रहा है।
इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दूरी बढ़ने और मांग अधिक होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।