फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dharna

मांगो को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
dharna
04द्दस्रड्डश्च8-गोंडा में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मी। - फोटो : GONDA
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अधिकारियों के आउटसोर्स कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने, सुरक्षा उपकरण दिये जाने के तथा कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जाने समेत अन्य मागों को लेकर बुधवार को बिजली कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मध्यांचल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों को संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करना चाहिए। कंपनी कुछ कुशल कर्मचारियों को अकुशल कर्मियों के बराबर मानदेय दे रही और कुशल कर्मी का कार्य ले रही है, जो विधिक रुप से गलत है। कुशल कर्मियों के बराबर मानदेय दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों का बकाया मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के ईपीएफ कटौती के बावजूद उनके खाते में नही जमा किया गया। जल्द ही कर्मचारियों के भविष्य निधि में पैसे जमा कराया जाय। कंपनी ने कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नही दिया है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान किया जाए। धरना प्रदर्शन में संरक्षक कौशल किशोर, विकास त्रिपाठी, राजन चौधरी, इटियाथोक से महेश शुक्ल, रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed