फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dhanepur to be included in four revenue villages, Nagar Panchayat

चार राजस्व गावों को शामिल कर धानेपुर बनेगा नगर पंचायत

Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Dhanepur to be included in four revenue villages, Nagar Panchayat
मुजेहना (गोंडा)। कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए आसपास के चार राजस्व गांवों को जोड़कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव ने जिलाधिकारी के आदेश पर प्रस्ताव तैयार किया है। तैयार किए गए प्रस्ताव में धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की संस्तुति की गई है और स्पष्ट किया गया है कि नगर पंचायत का दर्जा हासिल करने का मानक कस्बा पूरा कर रहा है।
विज्ञापन

चारों राजस्व गांवों के बारे में पूरी रिपोर्ट के साथ प्रस्ताव दिया गया है कि यहां की आबादी 23 हजार से अधिक है और यह एक बाजार की तरह है। कस्बे में बड़ी आबादी के लोग व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं, कई शैक्षिक संस्थानों के साथ ही सरकारी संस्थान भी हैं। ऐसे में नगर पंचायत बनने से यहां का विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

धानेपुर कस्बे को शहरी सुविधाओं के लिए नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की कवायद शुरू हो गई है। कस्बे में बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं और यह गोंडा से उतरौला मार्ग पर स्थित है। ऐसे में कस्बे से बड़ी संख्या में यात्रियों का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली, बैंक, पोस्ट आफिस के साथ ही स्कूल और इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज का ब्यौरा दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र, थाने के अलावा दो पहिया वाहन की एजेंसी भी बाजार में हैं। लोगों के पास टीवी, फ्रिज, कूलर के साथ ही अन्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए यह बताया गया है कि यहां की स्थिति शहरी क्षेत्र जैसा ही है।
हर दिशा में यातायात की सुविधाओं के साथ ही प्रस्तावित क्षेत्र की आबादी वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर 23640 है। इसे मौजूदा समय में माना जाए तो 30 हजार से अधिक की ही आबादी ही होगी। फिलहाल धानेपुर कस्बे के साथ ही उसके चारों दिशाओं में स्थित चारों राजस्व गांवों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जिससे धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना जरूरी है।
कस्बे के चारों ओर के राजस्व गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव
धानेपुर कस्बे के चारो ओर स्थित राजस्व गांवों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें कस्बे के पूरब दिशा में खीरभारी गांव स्थित है। यहां के 87.939 हेक्टेयर क्षेत्रफल को शामिल किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
इसके अलावा पश्चिम दिशा में स्थित राजस्व गांव माधवगंज के 366.247 हेक्टेयर क्षेत्रफल, दक्षिण दिशा में स्थित मुजेहना राजस्व गांव के 252.507 हेक्टेयर और उत्तर दिशा के धानेपुर राजस्व गांव के 276.710 हेक्टेयर क्षेत्रफल को शामिल करके धानेपुर नगर पंचायत का गठन किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन क्षेत्रों को शामिल करने से नगर पंचायत का क्षेत्रफल 983.403 हेक्टेयर होगा। इन क्षेत्रों का विकास शहर की तर्ज पर नगर पंचायत बनने के बाद हो सकेगा।
चारो राजस्व गांवों को शामिल करने का भेजा सहमति पत्र
ब्लाक से चार राजस्व गावों को नगर क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव भी पंचायतों से मंगाकर भेजा गया है। एडीओ पंचायत दिलीप उपाध्याय ने बताया कि धानेपुर को नगर पंचायत दर्जा देने में शामिल होने वाले राजस्व गांव माधवगंज, धानेपुर, खीरभारी, मुजेहना की पंचायतों से प्रस्ताव आ चुके हैं। प्रस्तावों को भेजा गया है, चारो पंचायतें नगर पंचायत में राजस्व गांव के क्षेत्रों को शामिल करने पर सहमति दे चुकी हैं।
हिन्दू महासंघ ने शुरू की मुहिम
मुजेहना (गोंडा)। हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को धानेपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के लिए जागरूकता मुहिम शुरू की है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि धानेपुर ग्राम पंचायत 2014 के पूर्व से ही नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्ते पूरी करती है।

महासंघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमलापति गुप्त ने बताया कि 1672 हेक्टेयर क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने लोगों से संपर्क किया कि जल्द से जल्द नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए सभी एकजुट हों। उनका कहना है कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed