फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees worship

श्रद्धालुओं ने की आराधना

Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees worship
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
देवी मंदिरों में मंगलवार की भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय माता दी के जयकारे लगाते हुए लोगों ने आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा के छठवें रूप मां कात्यायनी की आराधना कर मनौतियां मांगीं। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के छठवें दिन कात्यायन ऋषि के घर पुत्री रूप में जन्मी आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा मां कात्यायनी की आराधना हुई। जिले के बाराही देवी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, काली भवानी सहित विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजन-अर्चन कर मां की आराधना की। मेहनौन स्थित मां पटमेश्वरी देवी थान पर मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला ने पूजन किया।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य देवी मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। जय माता दी के जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनों के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में प्रसिद्ध खैरा भवानी मंदिर, मां बाराही देवी सहित अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों के परिसर में ही मेला लगा है, जहां नवरात्र भर आने वाले श्रद्धालु जरूरत की वस्तुएं खरीदते हैं। मेहनौन स्थित पटमेश्वरी देवी थान पर प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां मेला लगा है, जिसमें श्रद्धालु जरूरत की वस्तुएं खरीद रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed