फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees thronged in temples

मंदिरों में जुटे भक्त

Mon, 24 Aug 2015 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को शिवमंदिरों में श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बोल बम के जयकारों से सभी शिवमंदिर गुंजायमान रहे। शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। भोर पहर से देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व सरोवरों से जलभर कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जगह-जगह प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


नगर स्थित झारखंडी मंदिर में भोर पहर से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेलपत्री, धतूर, भांग, समी की पत्ती, शहद, गन्ना, अबीर, दूध-दही, घी, पुष्प आदि चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व सरोवरों से जलभर भक्तों ने जलाभिषेक किया। ऊं नम: शिवाय व बोलबम के जयकारे शिवमंदिरों में दिनभर गूंजते रहे।

सभी शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कावड़ियों ने राप्ती नदी व सरोवरों का पवित्र जल भरकर जलाभिषेक किया। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी के शिवमंदिर में भी भक्तों ने सुख-शांति के लिए भगवान भोलेनाथ का पूजा-अर्चन किया।


भगवतीगंज स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पचपेड़वा स्थित शिवगढ़धाम मंदिर, तुलसीपुर के देवीपाटन स्थित शिवमंदिर, मथुरा बाजार स्थित गौरी-शंकर जीर्णोद्धार शिवमंदिर, ललिया स्थित मोहनदास बाबा शिवमंदिर, बहादुरगंज स्थित शिवमंदिर, उतरौला नगर स्थित दुखहरन नाथ शिवमंदिर सहित सभी शिवमंदिरों में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed