फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   devotees gathered in the Devipatan temple

देवीपाटन मंदिर में जुटे भक्त

Mon, 20 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
devotees gathered in the Devipatan temple
जुटे भक्त - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार को देवी दर्शन के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं  का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुुओं ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के बाद गुरधनिया का प्रसाद चढ़ाया और परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन


सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी का दर्शन करने और गुरधनिया का प्रसाद चढ़ाने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन


इसी मान्यता के अनुरूप शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सोमवार की भोर पहर ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालु सूर्य कुंड में स्नान कर देवीदर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए। भक्तों ने बारी-बारी से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने आटे की भौरी व बैगन का भर्ता बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed