{"_id":"6476370a36aa75010d043336","slug":"devotees-gathered-in-temples-on-bade-mangal-gonda-news-c-13-1-263747-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, भंडारों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, भंडारों की रही धूम
Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़े मंगल पर राघव चरण अनुरागी पवनपुत्र हनुमानजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सुंदरकांड संग हनुमान चालीसा का पाठ करके पवनसुत की आराधना की गई। शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह साउंड सिस्टम पर बजते भजनों के बीच भंडारों में भक्तों की जबर्दस्त भीड़ रही।
हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार सुबह दर्शन करने पहुंचे ओमप्रकाश, अमरनाथ यादव, राजेश, कृष्णकुमार ने कहा कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने हनुमान जी की पूजा करके भंडारे का शुभारंभ किया। पूरेललक स्थित बालाजी मंदिर, बटौरा बाबा स्थान पर भी मेले जैसा माहौल रहा। शहर के लगभग सभी मोहल्लों में स्टाॅल लगाकर प्रसाद बांटा गया। सपा नेता सूरज सिंह ने कई स्टाॅलों पर जाकर प्रसाद वितरित किया। एलबीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित भंडारे में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार मंजू सिंह, गोंडा सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, राजेश रायचंदानी आदि शामिल हुए।
श्रम विभाग के पास मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के भंडारे में सूर्य नरायन त्रिपाठी, आनंद, गामा प्रसाद मिश्र, रणविजय सिह आदि शामिल रहे। बहराइच रोड पर भंडारे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, अवनींद्र कुमार मिश्र, हर्ष मिश्र, कीर्ति, पंकज आदि मौजूद रहे। पोर्टरगंज में भाजपा नेता राजेश तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र, रमाकांत मिश्र ने भंडारे का शुभारंभ किया। राजेंद्रनगर में रोहित वैश्य, कृष्णमोहन तिवारी, प्रेम पांडेय, निहाल ने लोगों को प्रसाद खिलाया।
विज्ञापन
सुभागपुर माल गोदाम के पास चंदन शुक्ल, रामजी शुक्ल, अनुराग तिवारी, राजू तिवारी आदि ने प्रसाद बांटा। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. दीपक कुमार आदि ने मरीजों व तीमारदारों को प्रसाद वितरित किया। कहोबा पुलिस चौकी के पास मनीष मिश्र के साथ अन्य लोगों ने प्रसाद बांटा। धानेपुर पेट्रोल पंप के निकट पर हनुमान चालीसा पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधान सभाजीत पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, पंवन मिश्रा, इंद्रकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे। करनैलगंज में चौरी चौराहे के पास किन्नर समाज ने प्रसाद वितरित किया।
सामाजिक अधिवक्ता विचार वान युवा संस्था (सत्य) के तत्वावधान में आयुक्त आवास के बगल स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, रीतेश कुमार यादव, गौरीशंकर चतुर्वेदी, अशोक सिंह, धनलाल तिवारी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।