फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees danced vigorously in Shiva's baraat

Gonda News: शिव की बरात में जमकर नाचे श्रद्धालु

Mon, 16 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced vigorously in Shiva's baraat
दुखहरण नाथ मंदिर के पास निकली ​शिव बारात में भगवान महादेव व पार्वती मां के स्वरूप में कलाकार। स
गोंडा। महाशिवरात्रि पर रविवार रात शहर का वातावरण शिवमय हो गया। बाबा दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में भगवान भोलेशंकर और मां पार्वती के भव्य जयमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही भोलेनाथ ने मां पार्वती के गले में जयमाला डाली, पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

गोलागंज स्थित तिवारी बाबा मंदिर से शाम को उमापति की जय, हर हर महादेव... के जयघोष के साथ शिव बरात निकली। डीजे, ढोल-मंजीरों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली बरात में भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में विशाल नंदी पर सवार रहे। साथ ही ब्रह्मा, विष्णु, सुर-असुर, भूत-प्रेत आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बरात बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। शिव विवाह के उपलक्ष्य में प्रेम पकड़िया पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, अंकुर गर्ग आदि शिवभक्तों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बहराइच रोड स्थित नर्वदेश्वर नाथ मंदिर में भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

मोहना में भी हुआ आयोजन
छतौनी-मोहना क्षेत्र में रविवार शाम शिव शक्ति मंदिर से शिव बरात निकाली गई। बरात छतौनी गांव स्थित रामलीला स्थल और पार्वती मंदिर होते हुए बाबूपुरवा, शिव हनुमान मंदिर, काली मंदिर गदापुरवा तथा मोहना चौराहा पहुंची। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, चौताल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed