{"_id":"614618ca8ebc3e83b437e60c","slug":"developed-work-gonda-news-lko5961584197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या आउटर रिंगरोड के लिए 12 गांवों की अधिग्रहण होगी 168 हेक्टेयर जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या आउटर रिंगरोड के लिए 12 गांवों की अधिग्रहण होगी 168 हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। दिव्य एवं नव्य अयोध्या को जाम से बचाने के लिए अयोध्या आउटर रिंग रोड का निर्माण होना है। यह रिंग रोड गोंडा जिले की 12 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। जिले की तहबगंज तहसील की 12 राजस्व गांवों से भूमि का अधिग्रहण होना है। इन ग्राम पंचायतों में आने वाली करीब 168 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। जिला प्रशासन से इसकी अध्यापित रिपोर्ट मांगी गई है।
अयोध्या रिंगरोड का निर्माण और जाम से मुक्त रखने रिंग रोड को बनाया जाना है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्ग निर्माण के लिए सलाहकार संस्था मेसर्स साई कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, फरीदाबाद ने जमीन अधिग्रहण सहित निर्माण का खाका प्रस्तुत किया। इस रिंग रोड निर्माण के लिए गोंडा जिले में आने वाली ग्राम पंचायतों की आने वाली भूमि का सत्यापन रिपोर्ट मांगा है।
एनएचआई के तकनीकी प्रबंधक योगेश तिलक ने विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को ग्राम पंचायतों की सूची भेजी है कि किस गांव में कितनी भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। रिंग रोड के लिए निर्माण के लिए नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत महेशपुर में साढ़े 11 हेक्टेयर, दुर्गागंज में करीब 34 हेक्टेयर, दुल्लापुर एहतमाली में साढ़े तीन हेक्टेयर, जैतपुर में साढ़े 12 हेक्टेयर, महंगूपुर एहतमाली में करीब 15 हेक्टेयर, चौखड़िया कदीम में पांच हेक्टेयर, चौखड़िया जदीद में दस हेक्टेयर, तुलसीपुर माझा में 27 हेक्टेयर, गोकुला में करीब आठ हेक्टेयर, साकीपुर में करीब दस हेक्टेयर, दत्तनगर में 31 हेक्टेयर तथा ब्योंदा माझा उपरहर में करीब आधा हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएचआई ने उक्त राजस्व गांवों की उक्त जमीन का सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है। प्रशासन के मुताबिक अभी ग्राम दुर्गागंज की खतौनी नहीं मिल पाई है। चौखड़िया जदीद का खसरा भी नहीं मिला है। इसे व अन्य गांवों की खतौनी की सत्यापित प्रति शीघ्र ही एनएचएआई को भेज दी जाएगी।