{"_id":"6144c96d8ebc3e976a2b32da","slug":"destruction-caused-by-strong-wind-and-rain-power-failure-on-the-way-gonda-news-lko596007274","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान व बारिश से तबाही, रास्ते बंद - बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान व बारिश से तबाही, रास्ते बंद - बिजली गुल
विज्ञापन
गोंडा में छपिया के तेंदुआरानीपुर चक्रवाती तूफान से धराशायी हुए पेड़।
- फोटो : GONDA
गोंडा। तेज हवा और और बारिश ने पूरे जनपद में तबाही मचा दिया। छपिया के गांवों में तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। दो दिनों से हो रही बारिश ने खेतों का काफी नुकसान पहुंचाया है और किसानों झटका मिला है। तेज हवाओं से पेड़ गिरने से कई सड़कों पर आवागमन बंद हो गया। जलभराव होने से सैकड़ों गांवों में लोगों का घरों से निकलना दूभर है। वहीं दो सौ से अधिक सरकारी स्कूलों के साथ ही जिला अस्पताल व थानों में जलभराव की स्थिति हो गई है।
पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बीच गुरुवार की रात आए तेज हवाएं ने तबाही मचा दी है। चक्रवाती तूफान से कई जगहों पर सड़कों पेड़ गिर गए। जिससे रास्ता बंद हो गया। छपिया में कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली लाइनें ध्वस्त हो गईं। विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई है।
बालपुर के छिटनापुर रेलवे क्रासिंग से गोंडा कटरा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है। जिससे हजारों लोग का रास्ता बंद है। इस मार्ग से नंदापुरवा, बरुई, भैरमपुर, हनुमंत पुरवा, जगती पुरवा, गोदहा, गडरियनपुरवा, फकीरनपुरवा, पैदामी पुरवा, जमादार गांव, शुकलनपुरवा, नकही, सरदार पुरवा, बादरबाबा, पूरेबहोरी सहित अन्य गांव के लोगो का एक मात्र रास्ता है। यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। शुक्रवार को समाज सेवी शुभम मिश्र महाराज के अगुवाई में लोगों ने पानी में खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इटियाथोक में लगातार हो रही बारिश से खरगूपुर इटियाथोक मार्ग पर जलभराव हो गया। आसपास के लोगों ने जल निकासी के लिए बनी पुलिया को बंद कर रखा है। बारिश होते ही मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी रास्ते से खरगूपुर, विशुनापुर, वीरपुर, इकौना के तमाम लोग विभिन्न वाहनों से गुजरते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने बंद पड़ी पुलिया को खुलवा कर जल निकासी शुरू कराए जाने की मांग की है। छपिया में लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
गुरुवार की रात आए चक्रवाती तूफान से तेंदुवा रानीपुर सहित आस पास के गांव में सैकड़ों सागौन, आम, पीपल, गूलर के पेड़ गिर गए हैं। गन्ना, धान आदि फसलों का नुकसान हुआ है। तेंदुवा रानीपुर व पड़रिया सहित अन्य गांव चक्रवाती तूफान से पेड़ गिरे हैं और लोगों की फसलें प्रभावित हुई हैं।
मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर कार और ट्रक में हुई एक्सीडेंट में कार चालक बाल बाल बच गया। लगातार हो रही बरसात और चक्रवाती तूफान से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पिछले पिछले 48 घंटों से बाधित है। मोतीगंज के बीरेपुर गांव निवासी रामउग्गर का मिट्ठी खपरैल का घर गिर कर ढह गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी प्रधान को दी।
दो दिनों की बारिश ने शहर में भी जलनिकासी की सच्चाई उजागर कर दिया है। जिला अस्पताल में बाढ़ जैसे हालत रहे। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल के बीच में नदी जैसा रूप जलभराव से दिखा।
मरीजों को भी जांच कराने के लिए आने जाने में कठिनाई हुई। कोविड़ हास्पिटल तक जाना आसान नही रहा। उसके रास्ते में ही जलभराव है। इसी तरह टीबी क्लीनिक के पास भी जलभराव है। वहीं वजीरगंज थाने में भी जलभराव से पुलिस कर्मियों और फरियादियों को कठिनाई हुई। इसी तरह शहर के कई मोहल्लों में भी जलभराव जैसा हाल रहा।