फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Deputy CM furious for telling incomplete road as complete

अधूरी सड़क को पूरी बताने पर भड़के डिप्टी सीएम

Wed, 17 Aug 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM furious for telling incomplete road as complete
गोंडा। फरेंदा-जरवल मार्ग का निर्माण अधूरा है, यहां तक की जरवलरोड से गोंडा तक सड़क निर्माण भी अधूरा है। बड़गांव चौराहे से जय नारायण चौराहे तक एक लेन का निर्माण ही नहीं हुुआ। इसके बावजूद अधूरी सड़क की जानकारी न देने और गोलमोल जवाब देने पर बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

स्पष्ट कहा कि सही जानकारी दें और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराएं। बरसात के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएं। इसके अलावा उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अफसरों की भी क्लास लगाई। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में देरी और बेवजह बिजली कटौती पर चेतावनी दी। कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाएं। जल जीवन मिशन के कार्यों से भी डिप्टी सीएम संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए थे। वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के साथ आए और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने जहां प्रशासन के कामकाज की तारीफ की, वहीं कई विभागों को कटघरे में भी खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट से संबंधित समस्याओं का हर हाल में तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की जो समय सीमा निर्धारित है, उसी के भीतर अनिवार्य रूप से बदलें। ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह भी कहा कि गलत बिजली बिल से संबंधित जो शिकायतें हैं, उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर कहा कि जो भी आवश्यक दवाएं हैं, उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित रहनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि जनपद में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति व एंबुलेंस सेवा दुरुस्त रहनी चाहिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।
उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों को शीघ्रता एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराएं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए जमीनी स्तर पर लोगों के साथ संवाद व समन्वय स्थापित किया जाए। थाने में आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। थानों में ऐसा माहौल होना चाहिए कि आम लोग भयमुक्त होकर जाएं और अपनी बात कह सकें।

इस दौरान गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी आकाश तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed