{"_id":"61b0edc57057cc4a71057b5e","slug":"department-alert-regarding-omicron-investigation-intensified-gonda-news-lko608058339","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने वालों की होगी जांच, निगरानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने वालों की होगी जांच, निगरानी बढ़ी
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया। जिले के सिविल लाइन निवासी युवक की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद उससे संपर्क में आने वालों की तालाश की जा रही है। संक्रमित के घर के लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। मुबंई से आई महिला के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है।
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों संक्रमितों का संबंध बाहर से ही है। जिले के आजाद नगर सिविल लाइन निवासी अभयदीप श्रीवास्तव की कोरोना कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
संक्रमित ने तीन दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक से संपर्क किया तो पता चला कि युवक नोएडा में रहता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि संक्रमित युवक परिवार वालों को कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। संक्रमित के मोहल्ले के लोगों की जांच करवाकर कोरोना नियमों के पालन का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा बेहर सतर्क है। रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थानों पर सैंपलिंग हो रही है। डॉ. जय गोविंद ने कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन से सतर्कता बरतने की बेहद आवश्यकता है। वरिष्ठ चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि खतरा उतना नहीं है जितना लोग समझ रहे हैं, फिर भी सतर्क रहने में ही सभी की भलाई है। मौजूदा समय में जनपद में दो नए केस सामन आए हैैं।
इसी साल 16 जनवरी से शुरू कोविड टीकाकरण के तहत जनपद में अब तक करीब 17 लाख 83 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व करीब 9 लाख 21 हजार लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।
जिले में 18 साल से ऊपर वाले 23 लाख 84 हजार लोगों को चयनित किया गया है। नवंबर में टीकाकरण की गति धीमी रही लेकिन अब रफ्तार फिर से बढ़ रही है। एसीएमओ ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। अच्छा होगा कि लोग समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवा लें।