{"_id":"5fbfdb7b8ebc3e5be450b25c","slug":"demonstration-of-electricity-workers-against-privatization-gonda-news-lko5519111117","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेश पदाधिकारी रणवीर सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में अभियंताओं व कर्मचारियों ने सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर रणवीर सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। बदले में सरकार ने उन्हें निजीकरण का दंश देकर बाहर करने का प्रयास किया।
अभियंता रामा जी ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन का निजीकरण करना उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है।
बिजली कर्मचारियों की मांगों में निजीकरण हेतु जारी किए गए स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट को वापस लेने, नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेंचाइजी निरस्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा संविदा कर्मियों को नियमित करना शामिल है। विरोध प्रदर्शन में वेंकट रमन, एसके साहू, संजय सिंह, नरेंद्र मिश्र, वीएन यादव, सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।