{"_id":"680d2a5465c08fd43d065de7","slug":"demand-for-a-strong-attack-on-terrorism-echoed-gonda-news-c-100-1-gon1001-136607-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार की गूंजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार की गूंजी मांग
Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद चौक पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के पदाधिकारी। -स्रोत: स्वयं
गोंडा। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भी विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। हर मजहब हर दल के लोग एक स्वर में आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस भवन से वीर अब्दुल हमीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ के नारे गूंजते रहे। इस दौरान रफीक रैनी, जलील खान, प्रद्युम्न शुक्ल, सगीर खान, शिवकुमार दुबे, निर्मला देवी, शादाब खान आदि मौजूद रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क बैठक कर हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर जयप्रकाश द्विवेदी, बलबीर श्रीवास्तव, केके गौतम, आरएन लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, बीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनकापुर संवाद के मुताबिक, तहसील बार एसोसिएशन मनकापुर के अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र व महामंत्री लालचंद शुक्ल की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी को सौंपा गया। इसमें आतंकी हमले में मृत लोगों के परिजनों को 50 लाख व घायलों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। आतंकी संगठनों के खात्मे की भी मांग की गई। इस मौके पर श्रवण कुमार शुक्ल, चंद्रप्रताप वर्मा, गोमती पाठक, श्याम लाल शुक्ल, विजय प्रताप सिंह, संदीप शुक्ल, नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।