फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   delhi,PFI,saheen bagh,gonda connection

दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े गोंडा के पीएफआई सदस्यों के तार

Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
delhi,PFI,saheen bagh,gonda connection
गोंडा। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े अब्दुला की तलाश के दौरान पुलिस को एक और इनपुट मिला है। जानकारी में आया है कि गोंडा के पीएफआई सदस्यों के तार दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े हैं। गोंडा के पीएफआई सदस्यों ने शाहीन बाग में ठिकाना बना रखा है। पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट इंटेलिजेंस ब्यूरो को भेजी है। उनके गोंडा के ठिकानों की भी निगहबानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व पुलिस की संयुक्त टीम ने अब्दुल्ला समेत अन्य की तलाश में 26 सितंबर की रात अभियान चलाकर दो थाना क्षेत्रों में छापा मारा था। खोड़ारे के औसानी बुजुर्ग गांव से दो लोगों के साथ ही करनैलगंज से भी चार लोग उठाए गए थे। मगर उनसे पूछताछ में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी थी। हालांकि आईबी की टीम ने इन लोगों से 28 सितंबर की देर शाम तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन

आईबी से मिले नए इनपुट पर गोंडा पुलिस ने पड़ताल कराई तो करनैलगंज व कटरा बाजार के कुछ लोगों के पीएफआई से जुड़े होने की जानकारी हाथ लगी। पता चला कि पीएफआई से जुड़े करनैलगंज व कटरा बाजार में चार लोगों का दिल्ली के शाहीन बाग के कुछ लोगों से कनेक्शन है। इन चारों लोगों ने शाहीन बाग में अपना ठिकाना भी बना लिया है। हालांकि गोंडा पुलिस ने शाहीन बाग में ठिकाना बनाने वाले करनैलगंज व कटरा बाजार के पीएफआई सदस्यों की संख्या व नाम समेत अन्य जानकारी गोपनीय रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में जमा लिए थे पांव
वर्ष 2013 में केरल में पीएफआई के अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 2016 में संगठन ने बाराबंकी में एक सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें गोंडा की सीमा से जुड़े बहराइच के जरवल कस्बे के चार लोगों समेत करनैलगंज के एक व्यक्ति ने शिरकत की थी। उसी दौरान कइयों ने पीएफआई से जुड़कर संगठन को विस्तार देने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। इस सम्मेलन में शिरकत करने को लेकर जरवल कस्बे में तो पम्फलेट बांटने के साथ ही पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।
तभी से पीएफआई ने जिले में पांव जमाना शुरू कर दिया था। यहां के कई लोग संगठन से जुड़कर इसे विस्तार देने में जुटे थे। अब पीएफआई पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने पर जिले के खोड़ारे, करनैलगंज व कटरा बाजार क्षेत्र में छापा मारा गया तो संगठन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके बारे में गोपनीय तरीके से पड़ताल की जा रही है। (संवाद)

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को लेकर आईबी से इनपुट मिले थे। जिनकी पड़ताल में पीएफआई से जुड़े गोंडा के कई लोगों के दिल्ली के शाहीन बाग में ठिकाना बनाने की जानकारी मिली है। जांच रिपोर्ट आईबी को भेजी गई है। संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस व खुफिया एजेंसियों की नजर है। संगठन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के लिए गोपनीय पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed