{"_id":"6914cab278af23f133017c05","slug":"delhi-blast-culprits-will-be-brought-out-from-the-underworld-and-punished-dara-singh-gonda-news-c-100-1-slko1026-147052-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी निकालकर दिलाई जाएगी सजा : दारा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी निकालकर दिलाई जाएगी सजा : दारा सिंह
Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान। - संवाद
मनकापुर/गोंडा। कारागार और जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिल्ली धमाके को लेकर कहा है कि इंटेलिजेंस कहीं पर भी फेल नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को गंभीरता से लिया है। जिसने भी दुस्साहस किया है, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अगर वह पाताल में भी होगा तो उसे निकालकर सजा दिलाई जाएगी। बुधवार को एक दिवसीय जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की।
प्रभारी मंत्री ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवालों पर कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं, ‘इजेक्ट पोल’ है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
एकता यात्रा में लिया हिस्सा
मनकापुर। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मनकापुर में निकाली गई भव्य एकता यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा का नेतृत्व विधायक रमापति शास्त्री ने किया। संयोजन विद्याभूषण द्विवेदी ने संभाला। यात्रा झिलाही बाजार से प्रारंभ होकर ग्राम बंजरिया, मेझरिया, भिटौरा, पटेल नगर, रफीनगर, गायत्री नगर होते हुए आरपी इंटर कॉलेज मैदान तक पहुंची। इस मौके पर यूपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, डॉ. अनिल कुमार, राजीव रस्तोगी, श्रवण कुमार शुक्ल, मनीष सिंह, वेदप्रकाश दूबे, चेयरमैन दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)