{"_id":"57cc637a4f1c1bab303175c6","slug":"debut-tomorrow-progress-of-the-second-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से ‘प्रगति’ के दूसरे चरण का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से ‘प्रगति’ के दूसरे चरण का आगाज
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं की पहले चरण की सफलता के बाद मंगलवार से इस प्रतियोगिता के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इसमें पहले चरण के विजेता रहे 14608 खिलाड़ियों के साथ 3255 टीमों के 39060 खिलाड़ियों समेत करीब 53 हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इस दूसरे चरण की प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने रविवार को बैठक कर अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।
प्रतियोगिता के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने रविवार को बताया कि प्रगति अभियान में एकल स्पर्धा के 86606 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 14608 खिलाड़ी सफल रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को दूसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। वहीं कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो के लिए कुल 3255 टीमों के पुरुष व महिला वर्ग के 39060 खिलाड़ी भी मैदान पर अपना प्रदर्शन करेंगे। डीएम ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर दूसरे चरण की प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्षों के साथ बैठक की जा चुकी है।
विज्ञापन
सभी ग्राम प्रधानों को मैदान की व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मैदान पर सफाई व्यवस्था को ठीक कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है। 166 न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाली इस दूसरे चरण की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 166 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
प्रगति अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता के पहले चरण में कुछ गांवों में हुई छिटपुट घटनाओं के बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण पुलिस बल की मौजूदगी में कराया जाएगा। खेल मैदानों पर पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
इनसेट
दूसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रम
दिनांक समय खेल
06-09-16 सुबह 9 बजे 100 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालिका
100 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालक
सुबह 11 बजे 400 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालिका
400 मी. दौड़ हीट्स फाइनल जूनियर/सीनियर बालक
दोपहर 1 बजे लंच
दोपहर 2 बजे 1500 मीटर दौड़ फाइनल सभी वर्ग
दोपहर 2.30 बजे लंबी कूद जूनियर/सीनियर बालिका
लंबी कूद जूनियर/सीनियर बालक
07-09-16 सुबह 9 बजे खो-खो बालिका
सुबह 11 बजे कबड्डी बालक
दोपहर 1 बजे लंच
दोपहर 1.30 बजे वॉलीबाल बालिका
दोपहर 3 बजे वॉलीबाल बालक
08-09-16 सुबह 9 बजे कबड्डी बालिका
सुबह 11 बजे खो-खो बालक।