{"_id":"572796614f1c1bf9435ccfd2","slug":"death-of-the-young-man-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ससुराल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की ससुराल में मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 02 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की गला दबा कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा शुगनपुरवा निवासी दयाशंकर (32) पुत्र बरसाती की वजीरगंज थाना क्षेत्र के चोखट गांव के मजरा लोनियन पुरवा में ससुराल है।
ताया जाता है कि दया शंकर की पत्नी शुगना उर्फ नेहा इस समय मायके में है। उसने अपने पति को शनिवार को घर पर बुलाया था। पत्नी के बुलाने पर वह अपनी ससुराल पहुंचा और घर पर खाना खाने के बाद सब लोग घर की छत पर सोने चले गए।
रविवार को सुबह उसके घर वालों ने बताया कि दया शंकर का शव गांव से थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था, जिसे वे उतार कर लाएं हैं। ससुरालीजन दया शंकर के फांसी लगा लेने की बात कह रहे हैं। जबकि इलाकाई लोगों में चर्चा है कि दया शंकर की गला घोंट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब युवक का शव पेड़ पर लटक रहा था तो इसकी सूचना पहले पुलिस को क्यों नही दी गई। वजीरगंज के थानाध्यक्ष मथुरा राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। अभी थाने में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।