फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of child due to electric current

करंट लगने से बच्चे की मौत, हंगामा

Thu, 30 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 30 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Death of child due to electric current
गुड्डूमल चौराहे के पास से बुधवार रात एक बच्चा ट्रांसफार्मर के पास बिखरे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। बताते हैं कि तार से बालक को ऐसा करंट लगा कि वह छटककर नाले में जा गिरा और करीब पांच मिनट तक नाले में ही पड़ा छटपटाता रहा।
विज्ञापन


इतने में वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे नाले से निकालकर अस्पताल भेजा। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टेढ़ी बाजार के कटहरिया मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनारायण गुप्ता का पुत्र आकाश (12) बुधवार रात साढ़े 8 बजे के करीब गुड्डूमल चौराहे की ओर गया था।
विज्ञापन


यहां चौराहे पर बिजली का एक ट्रांसफार्मर रखा है। जिसके तीन तरफ से पावर कॉर्पोरेशन ने फेंसिंग (बैरिकेडिंग) करा रखी है जबकि नाले की तरफ का एक हिस्सा खुला हुआ है। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर से निकलने वाले तमाम तार चौतरफा बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी चपेट में आकर आकाश अचानक छटककर नाले में जा गिरा और छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने जैसे ही यह नजारा देखा वह भागकर मौके पर पहुंचे और नाले से आकाश को निकालकर उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद आक्रोशित बाजार वासियों की भीड़ कोतवाली नगर पहुंच गई। जहां लोगों ने मामले में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। कोतवाल बृजेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed