{"_id":"071acc2e9b613c74577ceaa41817c00e","slug":"dead-rat-was-found-in-a-box-of-lentils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल के डिब्बे में मरा चूहा मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल के डिब्बे में मरा चूहा मिला
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने लोहिया समग्र ग्राम शिवानगर में शीतकालीन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डीएम ने जूनियर हाईस्कूल शिवानगर का निरीक्षण किया। स्कूल के किचन में दाल के डिब्बे में चूहा मरा मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक से जवाब तलब के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरा को निर्देश दिया।
मंगलवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने वर्ष 2015-16 में चयनित डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम शिवानगर का शीतकालीन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डीएम ने मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया।
गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने जूनियर हाईस्कूल शिवानगर का निरीक्षण किया। स्कूल के किचन में रखे दाल के डिब्बे में मरा चूहा मिलने पर हेडमास्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया और हेडमास्टर से जवाब तलब करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने लोहिया समग्र ग्राम में विद्युतीकरण, पेयजल व अन्य कार्यो की भी जांच पड़ताल की। सीसी रोड का काम अधूरा होने पर जेई हीरालाल को कड़ी फटकार लगाई और 20 दिन के अंदर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय शिवानगर के अभिभावकों ने एमडीएम न बनने की शिकायत डीएम से की।
डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी शिवपुरा को हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा व बीडीओ शिवपुरा सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस के लोग मौजूद रहे।