फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of young man reached home from Delhi, created chaos

Gonda News: दिल्ली से घर पहुंचा युवक का शव, मचा कोहराम

Tue, 22 Oct 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man reached home from Delhi, created chaos
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर निवासी राम नरेश का बेटा विजय कुमार (36) दिल्ली में रहकर निजी संस्थान में नौकरी करता था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। विजय के भाई अनुज के मुताबिक उनका भाई पिछले 12 साल से दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। रविवार को हालत बिगड़ने पर उसके सहयोगियों ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव पहुंचने पर क्षेत्र के रामकुमार शुक्ल, सुल्तान, राहुल तिवारी, प्रदीप तिवारी, राम सजन यादव समेत काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया। मंगलवार को गांव के एक बाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed