{"_id":"69ea7132dd8ae5ac5d0a993c","slug":"dead-body-of-sweepers-husband-found-in-drain-suspicion-of-murder-gonda-news-c-100-1-slko1026-156870-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सफाईकर्मी के पति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सफाईकर्मी के पति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
Fri, 24 Apr 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। नगर पालिका परिषद की सफाईकर्मी के पति पिंटू वाल्मीकि (42) का शव बृहस्पतिवार को सेमरा पुलिस चौकी मोड़ के पास नाले में पड़ा मिला। वह पिछले तीन दिनों से लापता थे। सिर व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
चचेरे भाई राजू वाल्मीकि ने बताया कि पिंटू की पत्नी मीनू नगर पालिका परिषद गोंडा में आउटसोर्सिंग से सफाई कर्मचारी हैं। पिंटू भी सफाईकर्मी थे। 20 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह खरीदारी करने के लिए रानी बाजार गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों व दोस्तों से भी जानकारी ली गई, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार को नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह पिंटू का शव नाले में पड़ा मिला।
भाई राजू का कहना है कि सिर व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके भाई की हत्या के बाद शव को यहां लाकर नाले में फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध सभाजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी पर आ गई बच्चों की जिम्मेदारी
राजू वाल्मीकि ने बताया कि भाई के परिवार में पत्नी मीनू, बड़ा बेटा अनुराग, प्रिंस, अमन, आलोक व बेटी अनोखी हैं। बच्चों की जिम्मेदारी अब मीनू पर आ गई। पिंटू की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।