फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dead body of a young man found hanging on a tree

Gonda News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
dead body of a young man found hanging on a tree
गोंडा। खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम नौशहरा में रविवार शाम घर से निकले युवक का शव सोमवार सुबह आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पत्नी दो दिन पहले शादी में गई थी। घर में केवल दो बच्चे ही थे।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौशहरा निवासी रामभवन वर्मा (45) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ में रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने बाग में पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता जग प्रसाद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राम भवन व बहू नौशहरा गांव में ही रहते हैं। एक दिन पहले बहू शादी में गई थी। घर में केवल दो बच्चे ही थे। जग प्रसाद ने बताया कि वह पत्नी और छोटे बेटे के साथ भंगहा गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा रामभवन अवसाद में रहता था। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed