{"_id":"6a0f4616e256aae634026528","slug":"dead-body-found-in-the-river-four-km-away-from-the-spot-gonda-news-c-100-1-slko1026-158812-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घटनास्थल से चार किमी दूर नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घटनास्थल से चार किमी दूर नदी में मिला शव
Thu, 21 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज। मगरमच्छ का शिकार बने 30 वर्षीय दीपक का शव बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने सरयू नदी से बरामद कर लिया। घटनास्थल से चार किमी दूर ऐली परसौली गांव के पास से शव मिला।
ग्रेटर नोएडा के परी चौक सिग्मा-2 निवासी दीपक सास उर्मिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी व बच्ची के साथ ससुराल डीहा आए थे। बुधवार को सोनौली मोहम्मदपुर के उदयभान पाही के पास नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
दीपक चिता की तैयारी कर रहे थे तभी नदी से निकला मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया था। मौजूद लोगों ने युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन तब तक मगरमच्छ युवक को लेकर गहरे पानी में समा चुका था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे टीम ने ऐली परसौली गांव के पास युवक का शव बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर मगरमच्छ के दांतों के निशान मिले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि मगरमच्छ युवक को खा नहीं सका। शोर मचाने पर वह युवक को पानी में छोड़कर भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)