{"_id":"24d52b6e55e9779634aa3398a7aaab1a","slug":"ddc-members-distributed-certificates-to-late-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी सदस्यों को देर शाम तक बांटे गए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी सदस्यों को देर शाम तक बांटे गए प्रमाणपत्र
गाेंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचायत समर में जीत दर्ज कराने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों का मंगलवार को आरओ के हाथों जीत का प्रमाण पत्र पाकर उनके चेहरे खिल उठे। डीडीसी पद पर विजयी होने वाले उम्मीदवारों का मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आरओ के कार्यालय पर सुबह से ही गहमागहमी रही। वहीं जिले के चार वार्डों का फैसला तीसरे दिन तक साफ न किये जाने से उम्मीदवारों व समर्थकों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखा।
पंचायत चुनाव में जिले के कुल 51 में से 49 सीटों पर चुनाव कराया गया था। तीन वार्ड में पहले ही तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं। 49 वार्ड में हुए चुनाव में से जिला प्रशासन मंगलवार की शाम तक डीडीसी के जीते उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरण किया लेकिन जिला प्रशासन अभी चार वार्डों पर हुए चुनाव के बाद मतगणना के नतीजे घोषित नहीं कर पाया है। इसको लेकर आरओ के दफ्तर के बाहर उम्मीदवार व उनके समर्थकों की की भीड़ जमा है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में नतीजों में घालमेल कर रहा है।