फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   daiet education gonda

Gonda News: अभद्रता पर भड़के शिक्षक, डायट में दिया धरना

Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
daiet education gonda
दर्जीकुआं डायट पर धरना देते ​शिक्षक
गोंडा। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दर्जीकुआं में शिक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण में हंगामा हो गया। गणित विषय के प्रशिक्षण प्रभारी वीर बहादुर सिंह पर शिक्षकों ने अभद्रता करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एकजुट होकर शिक्षक डायट के गेट पर बैठकर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर डायट प्राचार्य राकेश कुमार व बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह पहुंचे। शिक्षकों को समझाया और प्रशिक्षण प्रभारी के पद से प्रवक्ता वीर बहादुर सिंह को हटा दिया। इसके बाद शिक्षक माने और फिर से प्रशिक्षण शुरु हो सकी।
विज्ञापन


डायट में शिक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक गिरीश चंद्र पांडे एवं राजेश सिंह से प्रशिक्षण प्रभारी वीर बहादुर सिंह की कहासुनी हो गई। दोनों शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण प्रभारी ने अभ्रदता की और अपशब्द कहे। शिक्षकों का कहना है कि कई दिनों से प्रशिक्षण प्रभारी की अकड़ बर्दाश्त कर रहे थे। शिक्षक नेता पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने शिक्षकों से क्षमा मांगी। डायट प्राचार्य राकेश कुमार ने शिक्षकों की बात सुनी और प्रशिक्षण प्रभारी के पद से उन्हें हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता गणेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं प्रशिक्षण प्रभारी वीर बहादुर सिंह का कहना है कि उन्होंने अभ्रदता नहीं की है, सिर्फ कुछ अनुपस्थित शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी थी। इसी से अन्य शिक्षक नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed