फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cylinder piece not found in investigation, ATS activated

जांच में नहीं मिला सिलेंडर का टुकड़ा, एटीएस ने शुरू की जांच

Wed, 02 Jun 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cylinder piece not found in investigation, ATS activated
गोंडा। वजीरगंज के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में सिलिंडर विस्फोट की हुई घटना में नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक जांच में मौके से सिलिंडर का अवशेष नहीं मिला। जिससे किसी अन्य सामग्री से हादसा होने के संकेत मिले हैं। पूरे दिन की कसरत के बाद भी हादसे के रहस्य से पर्दा उठता नहीं दिखा। इसे देखते हुए शासन ने गंभीरता से लिया और एटीएस को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

गोंडा में खाना बनाते समय ब्लॉस्ट में 8 लोगों की मौत और दो मकान ढहने के मामले की अब जांच एटीएस टीम ने शुरू किया है। विस्फोट स्थल पर सिलेंडर के अवशेष न मिलने पर प्रशासन और पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विस्फोट का रहस्य भी गहराता जा रहा है। अयोध्या से पहुंची एटीएस टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे की स्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो गांव में आतिशबाजी का कार्य करने वाले मनिहार बिरादरी के लोगों का वह परिवार है और उन्हीं के यहां हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के शिकार लोगों को आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी मिलने की बात कही जा रही है। इन सभी पहलुओं पर एटीएस जांच करने में जुटी है। जिला अस्पताल में घायलों से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की तैयारी भी हो रही है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर पूछताछ टिका हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना का संज्ञान लेकर डीएम व एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है तथा घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। एसपी संतोष मिश्र ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। अभी फॉरेंसिंक टीम व अन्य एजेंसियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed