फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cylinder,holi

होली में गरीबों को मुफ्त राशन तो मिलेगा, सिलेंडर पर अभी असमंजस

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
cylinder,holi
गोंडा। होली पर गरीबों को पहले की तरह मुफ्त राशन अनाज तो मिलेगा लेकिन मुफ्त सिलेंडर मिलने पर असमंजस बरकरार है। पूर्ति विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि अभी तक मुफ्त सिलेंडर दिए जाने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जबकि पूर्व में जारी आदेश के तहत राशन दुकानों से मुफ्त अनाज वितरण की योजना फिलहाल 31 मार्च तक संचालित होगी।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को माह में दो बार मुफ्त राशन दिया जाता है। इसमें 5 से 15 तारीख तक गेहूं, चावल, चना, नमक व तेल और 16 से 30 तारीख तक गेहूं व चावल दिए जाने की व्यवस्था है। मुफ्त में दिए जाने वाले राशन की समय सीमा इस माह तक कायम रहेगी। कार्डधारकों का मानना है कि यदि योजना नहीं बढ़ी तो उन सबके लिए दिक्कतें बढ़ जाएंगी। वहीं चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था। इसमें एक सिलेंडर होली पर व एक दीवाली में देने की बात कही गई थी। मुफ्त गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों ने गैस एजेंसियों पर चक्कर लगाना भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि मार्च माह में वितरित होने वाले मुफ्त खाद्यान्न की उठान का कार्य कराया जा रहा है। मुफ्त राशन अनाज वितरण की योजना को अप्रैल माह में भी जारी रखने व होली पर उपभोक्ताओं को फ्री गैस सिलेंडर देने को लेकर अभी तक विभागीय उच्चाधिकारियों का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

आधा लीटर तेल देने पर कोटेदार पर भड़के ग्रामीण
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के हरसिंहपुर गांव के कोटेदार राघव के खिलाफ कार्डधारियों ने घटतौल की आरोप लगा कर हंगामा काटा। नाराज ग्रामीणों ने हाथ में खुला रिफाइंड तेल लेकर बालपुर पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन भी किया। परसौनी पुरवा हरसिंहपुर निवासी राघव प्रसाद तिवारी ने बालपुर चौकी पर तहरीर देकर बताया कि गांव के लोगों के साथ कोटेदार के यहां गल्ला लेने गया तो कोटेदार आधा किलो चना और तेल का पैकेट खोलकर आधा लीटर तेल देता मिला। जब तेल का पैकेट खोलकर खुला तेल देने पर विरोध जताया गया तो कोटेदार व उसका लड़का अपने समर्थकों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इससे नाराज लोगों ने हाथों में खुला रिफाइंड तेल लेकर पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed