फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cyclist crushed by car

कार ने साइकिल सवार को कुचला

Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyclist crushed by car
मोरनी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव के पास बौद्घ परिपथ पर सोमवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है। वहीं, स्कार्पियो में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तुलसीपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने लौकहवा गांव के पास बौद्घ परिपथ पर सोमवार की रात साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी रोज अली (40) पुत्र लल्ला के रूप में हुई है। वहीं, स्कार्पियो चालक इब्राहिम (35) पुत्र छेदी, गाड़ी में सवार इब्राहिम की पत्नी आसमा (35) व रशीद (16) पुत्र बरकत घायल हो गए। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed