फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cyber cell said the disadvantages of social media

साइबर सेल ने सोशल मीडिया के बताये फायदे नुकसान

Sat, 05 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell said the disadvantages of social media
गोंडा के मीनाशाह डिग्री कालेज में महिला दरोगा रितू सिंह को सम्मानित करते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर के मीना महाविद्यालय में शनिवार को साइबर क्राइम व सोशल मीडिया के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की साइबर क्राइम सेल ने साइबर क्राइम से बचने व सोशल मीडिया से सावधानी बरतने की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध नगर के मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज गोंडा में शनिवार को साइबर क्राइम पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक हजरत महबूब मीना शाह ने पुलिस विभाग के साइबर सेल के अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक युग में कुछ लोगों की ओर से उसका दुरुपयोग किया जाता है। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। कालेज के प्राचार्य डॉ. त्रिलोचन सिंह ने साइबर क्राइम की घटनाओं की जानकारी दी। साइबर सेल की प्रभारी रितु सिंह ने मोबाइल आदि पर फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल, ट्यूटर के संचालन में सावधानी बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने कई टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि जानकारी के बिना दूसरे एप्स का प्रयोग नही करना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के सीईओ हसन सईद ने साइबर सेल प्रभारी रितु सिंह को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। वहीं ‘ऑनलाइन शॉपिंग गुड और बैड’ विषय पर शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में विपुल मिश्रा को प्रथम, प्रतीक को द्वितीय व स्पर्शपाल को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed