{"_id":"61212eed8ebc3e6ed2137b81","slug":"crowd-of-buyers-blocked-the-main-intersection-for-40-minutes-gonda-news-lko5922569160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी को उमड़ी भीड़, मुख्य चौराहे पर 40 मिनट तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी को उमड़ी भीड़, मुख्य चौराहे पर 40 मिनट तक लगा जाम
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर शनिवार को लोगों ने मसकनवा सहित क्षेत्र के अन्य छोटे-बड़े बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर तीन बजे मसकनवा बाजार में भारी भीड़ के चलते मुख्य चौराहे पर 40 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम के चलते महिलाओं, बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए बाजार में राखी, मिठाई कपड़ों सहित अन्य सामानों की खरीददारी के लिए शनिवार को दोपहर के बाद बाजार के आसपास व दूरदराज गांव के पुरुष महिलाएं, बच्चे बच्चे बच्चियां खरीदारी के लिए पहुंचे। जिससे मसकनवा बाजार का मुख्य चौराहा दो पहिया, चार पहिया, बडे़ वाहनों, पैदल यात्रियों से जाम हो गया।
चोरी सिकंदरपुर अयोध्या मार्ग, गौराचौकी मार्ग, बभनान मार्ग,मनकापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम जाम लगने के कारण जाम में फंसे बच्चे बच्चियों को गर्मी व उमस के कारण काफी परेशानियां देखने को मिली। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने काफी मशक्कत कर जाम को खाली कराकर आवागमन सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन
जाम में फंसे रोहित कुमार पंकज पांडेय, राजेश कुमार, राम अनुग्रह, संतोष कुमार, दीपक आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बाजार के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण व्याप्त है। जिसके चलते बाजार में आए दिन घंटो जाम लगते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कस्बे के मुख्य चौराहे को अतिक्रमण से मुक्त कर जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।