{"_id":"69e9078f0e4168c3720aa11c","slug":"crops-and-household-goods-reduced-to-ashes-by-fire-gonda-news-c-100-1-gon1041-156838-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आग से फसल व गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आग से फसल व गृहस्थी का सामान राख
Wed, 22 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/मसकनवा। लौवा वीरपुर के पूरे जोगाराय में मंगलवार शाम पुआल जलाने के दौरान लगी आग से तीन किसानों की फसल और भूसा जल गया। रंजीत यादव अपने खेत में गन्ने की पत्तियां जला रहे थे। तेज हवा के कारण चिंगारी आसपास के खेतों में फैल गई। इसमें रंजीत का करीब ढाई क्विंटल भूसा और पांच बिस्वा गन्ने की फसल जल गई। इसके अलावा प्रहलाद और राम सजीवन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाई।
मसकनवा के पतिजिया बुजुर्ग में अज्ञात कारणों से सरसों के खेत में लगी आग सोमई प्रसाद के घर तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से घर, दुकान और ढाबली में रखा अनाज, कपड़े, मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज जल गए। ग्रामीणों की मदद से जानवरों को सुरक्षित बचा लिया गया। ग्राम प्रधान राजमणि चौहान ने प्रशासन से पीड़ित को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। लेखपाल अल्ताफ अहमद ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।