फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crooks caught after posting photos on social media wearing loot chain

Gonda News: लूट की चेन पहन सोशल मीडिया पर फोटो डालने से दबोचे गए बदमाश

Sat, 06 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crooks caught after posting photos on social media wearing loot chain
लूट की सोने की चेनें पहनकर इसी फोटो को सोशल मीडिया पर डालने के बाद हुआ वारदात का खुलासा।
गोंडा। करनैलगंज के गाड़ी बाजार में विश्वनाथ शाह की सराफा दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाशों ने शातिराना अंदाज में रेकी से लेकर लूट तक मोबाइल फोन के इस्तेमाल से दूरी बनाए रखी। मगर लूटी गई सोने की चेन पहनकर एक्सयूवी व आईफोन के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पकड़ में आ गए। दरअसल आरोपी सत्येंद्र पांडेय उर्फ छोटू पूर्व में पीड़ित विश्वनाथ की दुकान पर काम कर चुका है। विश्वनाथ ने सोशल मीडिया पर फोटो में जब सत्येंद्र को अपनी दुकान से लूटी गई चेन पहने देखा तो पुलिस को खबर दी। इसी के चलते सभी बदमाश धर दबोचे गए।
विज्ञापन


करनैलगंज के गांधीनगर निवासी विश्वनाथ शाह की गाड़ी बाजार स्थित सराफा की दुकान से चार मार्च की रात हेलमेट पहने दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 10 किलो चांदी, 600 ग्राम सोना व 1.80 लाख रुपये नकदी लूटी थी। सराफा व्यापारी ने पुलिस को 60 लाख की लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने पांच अप्रैल की भोर करनैलगंज के उसरा घाट मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग के पास मुठभेड़ के दौरान शाहपुर बाजार थाना परसपुर निवासी राघवेंद्र पांडेय उर्फ राजा उसके भाई सत्येंद्र पांडेय, सूरज पांडेय व आवास विकास कॉलोनी कोतवाली नगर निवासी फरहान अंसारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने लूटे गए 600 ग्राम सोना में से 380 ग्राम सोना लखनऊ के अमीनाबाद स्थित बताशे वाली गली में एक कारोबारी को 22 लाख रुपये में बेचा था। आरोपी कारोबारी को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी राघवेंद्र पांडेय उर्फ राजा, उसके भाई सत्येंद्र पांडेय, सूरज पांडेय व फरहान अंसारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया है। चारों शातिर बदमाश हैं। करनैलगंज इंस्पेक्टर को चारों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया गया है।
बदमाशों ने लूटे गए सोने को बेचकर 8.50 लाख रुपये की एक्सयूवी और 1.5 लाख का आईफोन खरीदा था। 220 ग्राम सोने की चेन अपने पास रख ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed