फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth shot dead himself

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 23 Apr 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 23 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead himself
बंदूक
छपिया थाना क्षेत्र के सादेपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने अपने घर के बरामदे में खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के सादेपुर गांव के रहने वाले रामनेवास कनौजिया ने बताया कि उसका छोटा भाई लालमनि कनौजिया (22) शुक्रवार की शाम गांव में कहीं निकला था।
विज्ञापन


रामनेवास के मुताबिक परिवार के सभी लोग घर के बाहर बरामदे में बैठे बातचीत कर रहे थे, तभी लालमनि वहां आया और मां झिनकना देवी से पानी मांगा। पानी पीने के बाद उसने 315 बोर का तमंचा निकाला और कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी के कारणों की छानबीन की जा रही है। लालमनि की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed