{"_id":"5918962f4f1c1b0f3c851473","slug":"youth-dead-by-electric-sock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत
Amarujala
Updated Sun, 14 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौडिय़ा थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में शनिवार की देर रात जेनरेटर का तार जोड़ते समय उनका छोटा भाई बिजली की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया।
इलाज के लिए परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से चार दिन पहले घर में बिखरी वैवाहिक खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों मे कोहराम मच गया।
कौडिय़ा थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य जसवंतलाल सोनकर के घर में तीन दिन पहले मझले भाई जितेंद्र की शादी थी। घर में नई नवेली दुल्हन के आने से पूरे घर में उत्सव का महौल था।
विज्ञापन
जसवंत लाल सोनकर के मुताबिक शनिवार को भीषण गर्मी थी और बिजली भी बार बार कट रही थी। रात करीब आठ बजे बिजली न होने के कारण उनका छोटा भाई धमेंद्र 22 घर मेें लगे जेनरेटर का तार जोडने के लिए गया था।
जसवंत लाल का कहना है कि धमेंद्र तार जोड़ ही रहा था कि अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। धमेंद्र को इलाज के लिए मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धमेंद्र की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।