फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man killed in revenge, beaten

रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला

Mon, 20 Feb 2017 10:43 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Mon, 20 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 Young man killed in revenge, beaten
naina devi murder
 रंजिश को लेकर सोमवार सुबह  राजगढ़ अमीनपुर गांव के मजरे कोयरी पुरवा में एक युवक को छह लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके साथी को मारपीटकर घायल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में युवक के छोटे भाई ने थाना कटरा बाजार में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों हिरासत में लिया है।  पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पिपरी माझा गांव के मजरे गोबरे पुरवा के रहने वाले करतार नाथ तिवारी ने बताया कि उसके बड़े भाई मुन्नूलाल तिवारी उर्फ निरंकार (32) की राजगढ़ अमीनपुर गंाव के मजरे कोयरी पुरवा के रहने वाले माधवराज से पुरानी रंजिश चल रही थी। करतार के मुताबिक उसका बड़ा भाई निरंकार सोमवार सुबह खेत की तरफ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां माधवराज ने अपने पांच साथियों संग लाठी-डंडा लेकर उसे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर निरंकार वहां से भागकर राजगढ़ अमीनपुर गांव मजरे कोयरी पुरवा के रहने वाले राजकिशोर के घर पहुंचा तो वहां भी माधवराज और उसके साथियों ने घेर लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

विरोध करने पर हमलावरों ने राजकिशोर को पीटकर घायल कर दिया। हत्या की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में करतारनाथ तिवारी ने थाना कटरा बाजार में रामेश्वर पाठक उर्फ दद्दन, माधवराज, त्रिभुवन, शंकर, मुन्ना, राजेश सिंह के खिलाफ बलबा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को उठाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed