{"_id":"6acd34ffcb4e0d8f3108dda8","slug":"two-arrested-for-threatening-with-a-pistol-after-being-confronted-for-kicking-a-buffalo-orai-news-c-224-1-ori1005-151046-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भैंस को लात मारने पर टोका तो पिस्टल दिखाकर धमकाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भैंस को लात मारने पर टोका तो पिस्टल दिखाकर धमकाया, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कदौरा। भैंस को लात मारने का विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले हमीरपुर जिले के दो युवकों को पीआरवी ने पीछा कर पकड़ लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को कदौरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रविवार रात कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव निवासी सोहन लाल भैंस चराकर घर लौट रहे थे। पावर हाउस चतेला के पास कदौरा की ओर से बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी भैंस को लात मार दी। विरोध करने पर दोनों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और कदौरा की ओर भाग निकले। सोहन लाल की सूचना पर पीआरवी 8835 की टीम ने उनसे संपर्क कर साथ लिया और आरोपियों का पीछा शुरू किया।
टीम ने अनीस पेट्रोल पंप कदौरा के पास दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी प्रेम सिंह और जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी भेड़ी गांव निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। कदौरा पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।