{"_id":"6acd3507f05a428af606329d","slug":"five-people-injured-in-a-head-on-collision-between-two-motorcycles-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164498-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। क्षेत्र के चांदपुर भंगेड़ी मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मुजाफत कलां निवासी प्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतापनगर से अपने गांव लौट रहा थे। जब वे चांदपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नगर पट्टी निवासी आरिफ और आसिफ सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में प्रकाश, उसकी पत्नी और बेटी के अलावा आरिफ और आसिफ को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार चल रहा है। किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।