फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of stealing jewelry arrested while dressed as a monk

Jaunpur News: साधु के वेश में आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing jewelry arrested while dressed as a monk
जौनपुर। केराकत के बीरमपुर गांव स्थित मां चंडी देवी मंदिर से चांदी के पांच मुकुट और सोने की नथिया चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पक्खनपुर बिछैला गांव निवासी कमलेश प्रताप सिंह उर्फ संदीप है। उसके पास से पुलिस ने 7500 रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर और अंबेडकरनगर जिलों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। केराकत थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बीरमपुर गांव निवासी अरुण सिंह मां चंडी देवी मंदिर में प्रतिदिन आरती और पूजा-पाठ में सहयोग करते हैं। उन्होंने शिकायत की थी कि 19 अगस्त को साधु के वेश में एक व्यक्ति मंदिर पहुंचा और अपना नाम कमलेश सिंह बताया। वह 21 अगस्त तक मंदिर में रहा। इसी दौरान मंदिर की अलमारी में रखे चांदी के पांच मुकुट और सोने की नथिया गायब हो गई। कुछ समय बाद वह व्यक्ति मंदिर से चला गया। मंदिर की सफाई के दौरान पुजारी ने अलमारी खोली तो आभूषण गायब मिले। सोमवार को केराकत पुलिस ने मीरपुर बारी मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed