{"_id":"58bb06194f1c1b2e4d8310cc","slug":"woman-raped-on-the-pretext-of-giving-talisman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबीज देने के बहाने महिला से बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबीज देने के बहाने महिला से बलात्कार
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बीमार सास के लिए मौलवी के पास ताबीज लाने गई एक महिला को शुक्रवार की शाम मौलवी का बेटा ताबीज दिलाने के बहाने उसे एक जंगल ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ शनिवार को कोतवाली मनकापुर में बलात्कार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलरामपुर जनपद के कोतवाली जरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीया महिला ने शनिवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी सास बीमार रहती है। अपनी सास की बीमारी दूर कराने के लिए वह एक सप्ताह पहले कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अहिरौली बुजुर्ग गांव में एक मौलवी के पास झाड़फूंक कराने गई थी।
महिला के मुताबिक मौलवी ने ताबीज बनाकर देने के लिए उससे 6 हजार रुपये लिए थे। मगर ताबीज देने के लिए शुक्रवार को बुलाया था। शुक्रवार को जब वह अपने पति के साथ मौलवी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक मौलवी के बेटे शहजाद ने उससे कहा कि उसके ससुराल में झाड़फूंक करने वाले हैं, वह अपने ससुराल से ताबीज दिलवा देगा। इसी का बहाना करके वह महिला और उसके पति को बाइक पर बिठाकर अपने ससुराल ले जा रहा था।
महिला के मुताबिक शहजाद ने रास्ते में उसके पति को उतार दिया और उसके जंगल में ले जाकर उसके संग बलात्कार किया। इस मामले में महिला ने कोतवाली मनकापुर में शहजाद के खिलाफ बलात्कार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।