फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   woman out of the house for five million rupees

पांच लाख रुपये के लिए महिला को घर से निकाला

Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
दहेज में कार व पांच लाख रुपये न मिलने से नाराज पति ने परिवारीजनों संग मिलकर पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ धानेपुर थाने में मारपीट व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के सिविल लाइंस की रहने वाली अनीता सिंह ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बछईपुर निवासी प्रमोद सिंह के बेटे अमर सिंह के साथ हुई थी।

अनीता के मुताबिक उसका पति अमर सिंह राजस्थान के निमराना इलाके में एक निजी कंपनी में मैनेजर है और वह परिवार समेत वहीं रह रही थी।

अनीता का आरोप है कि बीती छह अक्तूबर को उसके पति, सास, ससुर, देवर व ननद ने उससे दहेज में मारुति कार व पांच लाख रुपये की मांग की। जब उसने देने से इन्कार कर दिया तो सभी ने मिलकर उसे मारापीटा।
विज्ञापन


अनीता ने बताया कि उसने अपने पिता बृजबहादुर सिंह को दहेज की मांग के बारे में बताया। इस पर उसके पिता व भाई अनूप सिंह 10 नवंबर को राजस्थान स्थित उसकी ससुराल पहुंचे और ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया तो पति व ससुराल वालों ने उनसे अभद्रता करते हुए उसे, पिता व भाई को घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अनीता ने सोमवार को धानेपुर थाने में पति अमर सिंह, सास मिथिलेश सिंह, ससुर प्रमोद सिंह, देवर अतुल सिंह व ननद शालू सिंह के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अनीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed