फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed for dowry

दहेज के लिए महिला को मार डाला

Sat, 23 Jan 2016 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुर असधा गांव में शनिवार की सुबह दहेज नहीं मिला तो ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में महिला के पिता ने थाना इटियाथोक में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव के मजरा अहिरन पुरवा के रहने वाले राम खेलावन ने शनिवार को थाना इटियाथोक में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी सुनीता यादव (22) की शादी इसी थाना क्षेत्र के मोहनपुर असधा गांव के रहने वाले भगौती यादव के बेटे धनीराम यादव के साथ की थी।
विज्ञापन


तीन साल पहले गौना किया। जिसमें सुनीता विदा होकर ससुराल गई थी। इसके कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामखेलावन के मुताबिक शनिवार की सुबह उसके दामाद धनीराम ने उसे फोन करके बताया कि उसकी बेटी बीमार है। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था।


रामखेलावन के मुताबिक ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर की है। रामखेलावन ने थाना इटियाथोक में पति धनीराम यादव, ससुर भगौती यादव व जेठ चिंटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष इटियाथोक इंतखाब खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed